ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शत्रुघ्न सिन्हा की बजाय पटना साहिब से सुशील मोदी लड़ेंगे चुनाव!
By Deshwani | Publish Date: 23/9/2018 11:34:20 AM
शत्रुघ्न  सिन्हा की बजाय पटना साहिब से सुशील मोदी लड़ेंगे चुनाव!

पटना। भाजपा बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की टिकट 2019 के चुनाव में काट सकती है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कई दफा खुले तौर पर आलोचना कर चुके सिन्हा की जगह बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को चुनाव लड़ाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा यह स्पष्ट कर चुकी है कि शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद हैं। वह 2014 में बड़े अंतर से यहां से जीते थे। इससे पहले 2009 में भी वह यहां से सांसद थे। शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे थे। इस सीट पर सिन्हा का अच्छा प्रभाव माना जाता है, लेकिन इस बार भाजपा सुशील कुमार मोदी को यहां से टिकट दे सकती है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS