बिहार
बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े चिकित्सक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2019 4:26:35 PMसुपौल। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यहां आए दिन अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बना रहे हैं। ताजा घटना सुपौल जिले का है, जहां अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना जदिया थाना के हनुमान चौक की है। यहां चिकित्सक तारणी मेहता रोज की तरह आज भी क्लिनिक के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे तभी कुछ अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें 3-4 गोलियां मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल चिकित्सक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया।