ब्रेकिंग न्यूज़
इस्ट चम्पारण लायंस क्लब की जेनरल बॉडी मीटिंग में अगले अध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार सिंह व सचिव के लिए सुधीर गुप्ता का नाम पर बनी सहमतिजीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित
बिहार
सुपौल में दो गुटों में तनाव, गांव पुलिस छावनी में तब्दील
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2017 6:14:45 PM
सुपौल में दो गुटों में तनाव, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

सुपौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क। 

बजरंग चौक के पास शुक्रवार की सुबह एक बस्ती में पशु काटने के सवाल पर दो गुटों में तनाव के बाद हरकत में आयी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक फरार हो गया। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। हालांकि लोगों में आक्रोश कम नहीं हुआ है। पुिलस हालात पर नजर रखे हुए है। छातापुर एसडीपीओ के चंद्रशेखर विद्यार्थी ने स्थित को नियंत्रण में बताया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अहले सुबह एक बस्ती में पशु काटने की सूचना फैलने के बाद ग्रामीण गोलबंद होने लगे। इसकी सूचना पूलिस को मिली। तुरंत  कई थानों की पुलिस पहुंच गई। एक व्यक्ति के घर छापेमारी की गई। वहां पशु के कई अंग बरामद हुए। पुलिस ने अंग जब्त कर घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
घटनास्थल पर छापेमारी की गई तब तक आरोपी फरार हो गया। घटना को लेकर धार्मिक संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि बस्ती में आए दिन ऐसी घटना हो रही है। पशु काटकर उसका मांस बेचा जाता है। 
इस बीच, गांव में भारी संख्या में पुिलस बल को तैनात कर दिया गया है। संवदेशनशील इलाके में गश्त की जा रही है। वाहनों की जांच हो रही है।  
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS