खेल
IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2021 8:24:51 PMदिल्ली। आईपीएल क्रिकेट में कल शारजाह में मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 90 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में शारजाह में यह अब तक का सबसे कम स्कोर है। इस बार के टूर्नामेंट में यह राजस्थान रॉयल्स टीम के सबसे कम रन भी हैं।
रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने दो विकेट के नुकसान पर केवल आठ ओवर और दो गेंद में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। आज आईपीएल में अबुधाबी में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से शाम साढ़े सात बजे होगा।