ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पैरालंपिक टोक्यो 2020 में रजत पदक विजेता मरियप्पन टी और उनके कोच राजा बी को किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2021 8:18:03 PM
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पैरालंपिक टोक्यो 2020 में रजत पदक विजेता मरियप्पन टी और उनके कोच राजा बी को किया सम्मानित

पैरालंपिक खेलों में मरियप्पन का यह दूसरा पदक था, रियो 2016 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था

 

दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पैरालंपिक टोक्यो 2020 में रजत पदक विजेता मरियप्पन टी और उनके कोच राजा बी को आज नई दिल्ली में सम्मानित किया।



 

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा, “मरियप्पन ने रियो और अब टोक्यो में अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया। मैं उन्हें बधाई देता हूं, साथ ही इस अवसर पर सभी पैरा एथलीट को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।”

 

 

मरियप्पन ने खेल मंत्री से कहा, “मुझे भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी, लेकिन प्रतिस्पर्धा के दिन खराब मौसम के कारण मैं अपना सपना पूरा नहीं कर सका। मुझे भरोसा है कि पेरिस मैं एक बार फिर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल करूंगा।”
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS