खेल
दुबई में भारत के मुक्केबाज संजीत ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2021 5:32:58 PMदिल्ली। भारत के हेवीवेट मुक्केबाज संजीत ने कल दुबई में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने 91 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ओलम्पिक रजत पदक विजेता वेसिली लेविट को हराकर भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले रविवार को पूजा रानी ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता था।
अमित पंघाल और शिवा थापा अपने-अपने फाइनल मुकाबले हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अमित पंघाल ओलम्पिक चैंपियन उज़बैकिस्तान के ज़ोइरोव शाखोबिदीन से 52 किलोग्राम वर्ग में 2-3 से जबकि शिवा थापा 64 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया के बातरसुख चिनज़ोरिंग से 2-3 से हार गए।एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत को कुल 15 पदक हासिल हुए, जिसमें दो स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं।