खेल
14 मार्च को होगा विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2021 8:53:18 PMदिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले कल दिल्ली में खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में गुजरात का मुकाबला उत्तर प्रदेश से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक का सामना मुंबई से होगा। फाइनल मुकाबला 14 मार्च को खेला जाएगा।
इससे पहले कल उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं मुंबई ने सौराष्ट्र को हराकर अपना स्थान पक्का किया। कर्नाटक और गुजरात की टीम ने सोमवार को ही सेमीफाइनल में पहुंच गई थीं।