खेल
लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट के लिए चुने गय भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2020 1:05:58 PMनई दिल्ली। भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पिछले 20 वर्षों में लॉरियस बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट के लिए चुना गया है। 2011 में विश्व कप में भारत की जीत के बाद टीम के खिलाडि़यों ने उन्हें कंधों पर बिठाकर घुमाया था। यह एक यादगार क्षण बन गया था।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वॉ ने कल तेंदुलकर को यह ट्रॉफी प्रदान की। टेनिस के खिलाड़ी बोरिस बेकर ने एक समारोह में सचिन तेंदुलकर के नाम की घोषणा की। तेंदुलकर ने कहा कि 22 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद उस ट्रॉफी को हाथ में लेना उनके जीवन का सर्वाधिक गौरवपूर्ण क्षण था।