ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
बर्मिंघम की मेजबानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हुआ महिला टी-20 क्रिकेट
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2019 6:14:02 PM
बर्मिंघम की मेजबानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हुआ महिला टी-20 क्रिकेट

दुबई। बर्मिंघम की मेजबानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने मंगलवार को उक्त घोषणा की। इसी वर्ष जून महीने में सीजीएफ ने इसका नामांकन किया था, लेकिन सीजीएफ के सदस्यों की मंजूरी मिलनी बाकी थी।

 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने ने कहा, "यह महिला क्रिकेट के लिए और वैश्विक क्रिकेट समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।"
 
उन्होंने आगे कहा, "महिला क्रिकेट लगातार मजबूती से आगे बढ़ रहा है और हम खुश और सम्मानित हैं। राष्ट्रमंडल खेल संघ ने बर्मिंघम 2022 में महिला टी 20 क्रिकेट को शामिल करने के लिए मतदान किया।"
 
बता दें कि क्रिकेट को  अभी तक केवल एक बार राष्ट्रमंडल खेल 1998 में शामिल किया गया है, जिसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, कुआलालंपुर में आठ दिनों तक चलने वाले 50 ओवर के पुरूष क्रिकेट स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।  
 
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, "हमें खुशी है कि महिला टी 20 क्रिकेट बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 का हिस्सा होगा, जो महिला क्रिकेट के बेहद उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।"
 
दूसरी ओर, एमसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन माइक गैटिंग ने पुरुष क्रिकेट के बारे में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खेल को 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल करने की कोशिश में लगा हुआ है। गैटिंग ने यह बात इसी सप्ताह लॉर्ड्स में आईसीसी के नए कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने द्वारा कही गई बात के हवाले से कही है।
 
उल्लेखनीय है कि बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त तक किया जाएगा जिसमें  4500 खिलाड़ी 18 विभिन्न खेलों हिस्सा लेंगे।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS