खेल
फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में हारकर बाहर हुईं कैरोलिना प्लिस्कोवा
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2019 10:56:34 AMपेरिस। विश्व के दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर के मुकाबले में हारकर बाहर हो गईं।
आपको बता दें कि शुक्रवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में प्लिस्कोवा को क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक ने एक घंटे और 25 मिनट में 6-3, 6-3 से करारी शिकस्त दी।
पहले सेट के शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। मार्टिक ने 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन प्लिस्कोवा बराबरी करने में कामयाब रही। क्रोएशियाई खिलाड़ी ने 3-2 की बढ़त बनाई। इसके बाद एक बार फिर प्लिस्कोवा ने बराबरी कर ली इसके बाद, हालांकि, मार्टिक ने दमदार खेल दिखाया और अपने विपक्षी खिलाड़ी को बिना कोई मौका दिए सेट जीत लिया।