ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
सुनीता लाकरा ने पूरे किये 150 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2019 5:38:23 PM
सुनीता लाकरा ने पूरे किये 150 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय महििला हॉकी खिलाड़ी सुनीता लाकरा ने अपने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिये है। ओडिशा की 29 वर्षीय डिफेंडर लाकरा ने वर्ष 2009 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था। 10 सालों में उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है।

 
 
वह वर्ष 2016 में एशियन चैंपियन ट्रॉफी और 2017 में जापान में आयोजित 9वें महिला एशियन कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी। इसके अलावा जकार्ता में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी वह शामिल थीं। 
 
150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर सुनीता लाकरा को बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा कि सुनीता अनुशासन में रहने वाले खिलाड़ियों की रोल मॉडल हैं। वह भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और महत्वपूर्ण मैचों में।भारतीय टीम के जीत में उन्होनें शानदार भूमिका निभाई है।
 
उन्होंने आगे कहा कि हॉकी इंडिया की तरफ से मैं उनके सफलता की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूँ कि वह भारत के 2020 ओलम्पिक के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS