ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
आईपीएल-12 में 50 छक्के लगाने वाले पहले विस्फोट बल्लेबाज बने आंद्रे रसल
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 6:40:53 PM
आईपीएल-12 में 50 छक्के लगाने वाले पहले विस्फोट बल्लेबाज बने आंद्रे रसल

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोट बल्लेबाज आंद्रे रसल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस सत्र में 50 छक्के लगाने वाले रसल इकलौते बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर काबिज क्रिस गेल 32 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में मुम्बई इंडियंस के भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (27) तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अब्राहम डिविलियर्स (26) चौथे स्थान पर हैं। पांचवें स्थान पर डेविड वार्नर हैं। वार्नर के नाम 19 छक्के हैं। सिर्फ चार बल्लेबाज 20 या उससे अधिक छक्के लगा सके हैं।

 
हालांकि गेल ने आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। गेल ने 122 मैचों में 324 छक्के लगाए हैं। इस मामले में अब्राहम डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 152 मैचों में 212 छक्के हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम 185 मैचो में 203 छक्के हैं।
 
रसल ने रविवार को मुम्बई इंडियंस के साथ ईडन गार्डन्स मैदान पर अपनी टीम के लिए 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए थे। उनकी पारी में छह चौके और आठ छक्के शामिल हैं। गेल हालांकि चौके लगाने के मामले में रसेल से आगे हैं। रसेल ने 12 मैचों में 29 चौके लगाए हैं, जबकि गेल के नाम 10 मैचो में 40 चौके हैं।
 
चौकों की बात करें तो इस सत्र में सबसे अधिक चौकों का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। धवन ने 12 मैचों में 55 चौके लगाए हैं। उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर (50) का स्थान है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS