ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
भारत 2020 में होने वाले अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप की करेगा मेजबानी
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2019 11:24:04 AM
भारत 2020 में होने वाले अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप की करेगा मेजबानी

नई दिल्ली। भारत 2020 में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। अंडर-17 पुरुष इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद भारत 2020 में होने वाले अंडर-17 महिला फीफा विश्वकप की मेजबानी करेगा। विश्वकप की मेजबानी करने का रास्ता शुक्रवार को साफ हो गया।

 
अंडर-17 पुरुषों के विश्व कप टूर्नामेंट के निदेशक जेवियर सेप्पी ने इस आयोजन के लिए मेजबान घोषित किए जाने के बाद भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'भारत और महिला खेल के लिए अच्छी खबर।'
 
उल्लेखनीय है कि स्पेन अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप की गत चैंपियन है, जबकि न्यूजीलैंड और कनाडा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे थे। भारत में अंडर-17 पुरुष फीफा विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद से काफी बदलाव हुआ है।
 
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हम इसे बहुत सफल खेल आयोजन बनाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘फीफा अंडर 17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2020 के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना बहुत ही गौरव और सम्मान की बात है।’’
 
पुरुषों के विश्व कप में यूरोपीय देशों का दबदबा रहता है, वहीं महिला अंडर-17 विश्व कप में एशियाई देशों का दबदबा है। अब तक यह विश्व कप छह बार हो चुका है जिसमें उत्तर कोरिया ने 2008, 2016, दक्षिण कोरिया ने 2010 और जापान ने 2014 में जीत हासिल की है। भारत ने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS