ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
टी-20 विश्व कप 2020 का कार्यक्रम घोषित: अगले साल 18 अक्टूबर से, 29 दिन में होंगे 45 मैच
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2019 6:31:34 PM
टी-20 विश्व कप 2020 का कार्यक्रम घोषित: अगले साल 18 अक्टूबर से, 29 दिन में होंगे 45 मैच

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष 2020 होने वाले टी-20 विश्व कप क्रिकेट के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक किया जाएगा। विश्व कप में 7 विभिन्न मैदानों पर कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दिन-रात प्रारूप में खेले जाएंगे।

 
भारतीय टीम को इस विश्वकप में पूल बी में रखा गया है जिसमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम हैं। पूल में गत चैम्पियन वेस्टइंडीज, मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं। 
 
भारतीय टीम का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ 24 अक्टूबर को होगा। 

सात महीने पहले होगा महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन
पुरूषों के अलावा महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन भी ऑस्ट्रेलिया में होगा। ऐसा पहली बार होगा जब महिला और पुरुष टी-20 विश्व कप अलग-अलग होंगे, अभी तक ये टूर्नमेंट एक साथ ही आयोजित होते थे। महिला टी-20 विश्व कप 21 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर होगा। इसके 7 महीने बाद पुरुषों का टी-20 विश्व कप आयोजित किया जाएगा|
 
टी-20 विश्व कप 2020 के कार्यक्रम : 
24 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (एससीजी), भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका(पर्थ),
25 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज(एससीजी), क्वालीफायर ए 1 और क्वालीफायर बी2 (ओवल),
26 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए2 (पर्थ) और इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी1 (पर्थ),
27 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी2(ओवल),
28 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर बी1(पर्थ) और ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (पर्थ),
29 अक्टूबर : भारत बनाम क्वालीफायर ए 2 (एमसीजी) और पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए1 (सिडनी),
30 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (सिडनी) और वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर बी2 (सिडनी),
31 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (द गाबा) और ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए1 (द गाबा),
1 नवंबर : भारत बनाम इंग्लैंड (एमसीजी) और दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (ओवल),
2 नवंबर: क्वालीफायर ए2 बनाम क्वालीफायर बी1 (सिडनी,गाबा) और न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर ए1 (गाबा),
3 नवंबर: एडिलेड ओवल में पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज (ओवल) और ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर बी2 (ओवल),
4 नवंबर: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (गाबा),
5 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर ए2 (ओवल) और भारत बनाम क्वालीफायर बी1 (ओवल),
6 नवंबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर बी2 (एमसीजी) और ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (एमसीजी), 
7 नवंबर: वेस्ट इंडीज बनाम क्वालीफायर ए1 (एमसीजी) और इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर ए1(ओवल) तथा 
8 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी1 (सिडनी)और भारत बनाम अफगानिस्तान (एमसीजी)|
सेमीफाइनल
11 नवंबर: एमसीजी और
12 नवंबर: एडिलेड ओवल
फाइनल
15 नवंबर: एमसीजी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS