ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
इंडोनेशिया मास्टर्सः साइना ने थाई शटलर को रौंदा, सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री
By Deshwani | Publish Date: 25/1/2019 3:10:57 PM
इंडोनेशिया मास्टर्सः साइना ने थाई शटलर को रौंदा, सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

जकार्ता। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। साइना ने महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचूवोंग को सीधे सेटों में मात दी।

 
भारतीय शटलर ने मुकाबला 21-7 और 21-18 से अपने नाम किया। साइना नेहवाल ने महज 33 मिनट में मुकाबला जीता।
 
साइना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और थाई शटलर को कोई मौका ही नहीं दिया। भारतीय शटलर ने पहले गेम के हाफ टाइम में 11-4 की बढ़त लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने पहला गेम आसानी से 21-7 से जीतकर बढ़त बनाई।
 
दूसरे गेम में थाई शटलर ने जोरदार वापसी की और साइना को पूरे कोर्ट में दौड़ाते हुए हाफ टाइम तक 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद भारतीय शटलर ने अपनी लय हासिल की और दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 21-18 से अपने नाम किया।

 

 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS