खेल
इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु
By Deshwani | Publish Date: 24/1/2019 6:36:12 PMजकार्ता। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी व रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। गुरूवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व के तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का को शिकस्त दी।
सिंधु ने 37 मिनट तक चले इस मुकाबले में ग्रेगोरिया को सीधे गेमों में 23-21, 21-7 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिधु का सामना स्पेन की कैरोलीना मारिन और दक्षिण कोरिया की गा इयुन किम के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।