ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
आखिरकार बिक गए युवराज सिंह, मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीदा
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2018 10:50:58 AM
आखिरकार बिक गए युवराज सिंह, मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीदा

जयपुर। आईपीएल 2019 की नीलामी में युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीद लिया है। युवराज सिंह का जो बेस प्राइस था, उन्हें मुंबई ने उतने में ही खरीदा। नीलामी के लिए उनका नाम दूसरी बार आया, तब जाकर उन पर बोली लगी। पहली बार में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। युवराज सिंह को पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने खरीदा था लेकिन आईपीएल 2019 की नीलामी जैसे ही करीब आई तब पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला ले लिया। युवराज सिंह का बेस प्राइज पिछली बार 2 करोड़ रुपए था लेकिन इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइज आधा कर दिया था।

 
युवराज सिंह काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं लेकिन वनडे विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम में वापसी को नजर में रखते हुए वो लगातार घरेलू क्रिकेट में जरूर खेल रहे थे। युवी के करोड़ों फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि युवराज सिंह को कम से कम आईपीएल में कोई खरीद ले ताकि एक बार फिर उनका जलवा देखने को मिले और आखिरकार मंगलवार रात वो पल आ गया जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। वो पहली बार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे।
 
आपको बता दें कि इस नीलामी से पहले युवराज सिंह आईपीएल में 6 टीमों से खेल चुके थे और अब मुंबई उनकी सातवीं आईपीएल टीम होगी। किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल चुके युवराज सिंह अब रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS