खेल
एक बार फिर नहीं चले मुरली विजय, पर्थ में शून्य पर हुए बोल्ड
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 12:57:25 PMपर्थ। टीम इंडिया की सलामी जोड़ी के टिकने की समस्या अभी खत्म होती दिख नहीं रही। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में चल रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जब टीम इंडिया की पहली पारी शुरू हुई तो तीसरे ओवर में ही मुरली विजय बिना खाता खोले ही मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। मुरली विजय लंच तक भी अपना विकेट नहीं बचा सके। इन तीन ओवर में भारत के छह रन बने थे जिसमें से केवल 1 रन ही केएल राहुल बल्ले से निकाल सके थे।
मुरली विजय एडिलेड टेस्ट में भी खास नहीं चले थे पहली पारी में उन्होंने 11 और दूसरी पारी में उन्होंने 58 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली थी। यहां भी दोनों ही पारियों में वे मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए थे। हालाकि एडिलेड में वे किसी भी पारी मे बोल्ड नहीं हुए थे। पर्थ में तो वे शून्य पर बोल्ड हुए।