ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
रोहित शर्मा का 21वां शतक, पाकिस्तान के सईद अनवर और मियादाद को पीछे छोड़ा
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2018 5:26:06 PM
रोहित शर्मा का 21वां शतक, पाकिस्तान के सईद अनवर और मियादाद को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। हिटमैन रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में शानदार 162 रन बनाए। रोहित ने इसके साथ ही सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में पाकिस्तानी दिग्गज सईद अनवर और रन बनाने के मामले में जावेद मियादाद को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने अपने 192वें मैच में 21वां वनडे शतक लगाया। सईद अनवर के नाम 247 मैचों में 20 शतक दर्ज हैं। सबसे अधिक 49 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। विराट कोहली 38  शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

 
मुंबई के रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में 11वें नंबर पर हैं। इस मामले में  सचिन तेंदुलकर (49) पहले और विराट कोहली (38) दूसरे नंबर पर हैं। रिकी पोंटिंग (30) तीसरे, सनथ जयसूर्या (28) चौथे, हाशिम अमला (26) पांचवें और एबी डिविलियर्स (25) छठे नंबर पर हैं। कुमार संगकारा (25) सातवें, क्रिस गेल (23) आठवें, सौरव गांगुली (22) नौवें और तिलकरत्ने दिलशान  (22) दसवें नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने भी रोहित के बराबर 21 शतक लगाए हैं। लेकिन गिब्स (240 मैच) ने रोहित से ज्यादा मैच खेले हैं। इसलिए लिस्ट में रोहित से नीचे हैं। 
 
रोहित शर्मा ने सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के जावेद मियादाद समेत तीन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। रोहित के इस मैच से पहले 191 मैच में 7,229 रन थे। उन्होंने इस मैच में 162 रन बनाए. इस तरह अब उनके 192 वनडे मैच में 7391 रन हो गए हैं। रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान जावेद मियादाद (7,381),  रोस टेलर (7,267) और यूनिस खान (7,249) को पीछे छोड़ दिया। 
 
21 साल के रोहित शर्मा ने अपने 21वें शतक के दौरान सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने अब तक 192 मैच में 198 छक्के लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 464 मैच में 195 छक्के लगाए थे। सबसे अधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने 351 छक्के लगाए हैं। रोहित से ज्यादा शतक सिर्फ छह खिलाड़ियों अफरीदी, क्रिस गेल (275), सनथ जयसूर्या (270), महेंद्र सिंह धोनी (218), एबी डिविलियर्स  (204) और ब्रेंडन मैक्कुलम (200) ही लगा सके हैं। 
 
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का पहला शतक है। इससे पहले इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भारतीय रिकॉर्ड विनोद कांबली (48 रन) के नाम था। दरअसल, इस मैदान पर भारत ने इससे पहले सिर्फ एक ही मैच खेला था. उसने यहां 1995 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया था। वैसे इस मैदान पर यह सातवां वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज यहां पांचवीं बार खेल रहा है। उसने यहां खेले गए पिछले चार मैच में सिर्फ एक ही जीता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS