ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने ओमान को 11-0 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 19/10/2018 4:49:33 PM
हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने ओमान को 11-0 से हराया

मस्कट। गत चैंपियन भारत ने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए मेजबान ओमान को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में गुरूवार को 11-0 से पीट दिया।  भारत ने पहले हाफ में चार और दूसरे हाफ में सात गोल दागे। इससे पहले मलेशिया ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-0 से पराजित किया।

 
मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद भारत ने जो गति पकड़ी तो फिर शेष तीन क्वार्टर में 11 गोल दाग कर ही दम लिया। दिलप्रीत ने दूसरे हाफ में शानदार हैट्रिक लगाई। भारत ने आठ पेनल्टी कार्नर में से पांच को भुनाया जबकि ओमान को एक भी पेनल्टी कार्नर नहीं मिला।
 
 
ललित उपाध्याय ने 17 वें मिनट में भारत के लिए गोल की शुरुआत की। हरमनप्रीत ने 22वें मिनट में भारत का दूसरा गोल दागा जबकि नीलकांत शर्मा ने 23वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया। मनदीप सिंह ने 29वें मिनट में स्कोर 4-0 पहुंचा दिया।
 
 
गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट में भारत का पांचवां गोल किया जबकि दिलप्रीत ने 41वें मिनट में छठा गोल किया। आकाशदीप सिंह ने 48वें मिनट में सातवां, वरुण ने 49वें मिनट में आठवां, दिलप्रीत ने 51वें मिनट में नौंवां, हरमनप्रीत ने 53वें मिनट में 10वां और दिलप्रीत ने 57वें मिनट में 11वां गोल किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS