खेल
कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को खेल रत्न, हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2018 3:38:39 PMनई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का वितरण किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। एथलीट हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार दिया गया।