ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
भारत दूसरे मैत्री मैच में सर्बिया से 1-3 से हारा
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2018 7:21:52 PM
भारत दूसरे मैत्री मैच में सर्बिया से 1-3 से हारा

नई दिल्ली। भारत की अंडर 19 फुटबाल टीम को अगले साल की अंडर 19 एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यूरोप दौरे के दूसरे मैत्री मैच में मेजबान सर्बिया के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। कोच फ्लायड पिंटो की टीम को इससे पूर्व पहले मैत्री मैच में 0-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी।          

 
भारत ने मैच की सकारात्मक शुरुआत करते हुए र्सिबयाई टीम पर दबाव बनाया। कप्तान अमरजीत सिंह के कार्नर पर हालांकि मिडफील्डर जैकसन हैडर से गोल करने में नाकाम रहे। सर्बिया ने इसके बाद बोजिक बोजान के एकल प्रयास से दागे गोल की बदौलत बढ़त बनाई। बोजान ने तीन डिफेंडरों को पछाडऩे के बाद भारतीय गोलकीपर प्रभसुखन गिल को छकाकर गोल किया।     
 
ओगनजेनोविच ने र्सिबया की ओर से दूसरा गोल दागा। टीम ने इसके बाद एक और गोल करके 3-0 की बढ़त बनाई। भारत ने मध्यांतर से पहले रहीम अली के गोल से स्कोर 1-3 किया। मध्यांतर के बाद दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS