ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
एशियन गेम्स: मनजीत-जॉनसन ने रचा इतिहास, जीता सोना और चांदी
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 11:25:54 AM
एशियन गेम्स: मनजीत-जॉनसन ने रचा इतिहास, जीता सोना और चांदी

नई दिल्ली। आज 800 मीटर रेस में सोना और चांदी पदक दोनों पर भारत ने ही कब्जा जमाया। भारत के मनजीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते 18वें एशियाई खेलों के पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं, भारत के ही जिनसन जॉनसन ने इस स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया है। यह भारत का दिन का पहला और कुल नौवां स्वर्ण पदक रहा। मनजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय निकाला। 1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए।
कांस्य पदक कतर के अब्दुला अबु बकर के नाम रहा जिन्होंने एक मिनट 46.38 सेकेंड लिया। मनजीत अंतिम 200 मीटर तक पांचवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने चतुराई से अपनी रफ्तार बढ़ाई और जिनसन और अबु को पछाड़ स्वर्ण अपने नाम किया। 1962 के बाद ये पहला मौका है जब भारत ने 800 मीटर रेस में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। 1962 में मिल्खा सिंह ने गोल्ड और मक्खन सिंह ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। मक्खन सिंह एकमात्र ऐसे एथलीट थे जिन्होंने भारत में मिल्खा सिंह को सबसे बड़ी चुनौती दी थी और 1962 के नेशनल गेम्स में मिल्खा सिंह को हराया भी था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS