ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
मिक्स्ड रिले स्पर्धा में भारत ने जीता रजत
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 11:15:26 AM
मिक्स्ड रिले स्पर्धा में भारत ने जीता रजत

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार आयोजित 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा के फाइनल में भारत ने रजत पदक हासिल किया। मोहम्मद अनस, हिमा दास, अरोकिया राजीव और एमआर पूवम्मा भारतीय टीम के सदस्य थे। भारत के लिए शुरुआत मोहम्मद अनस ने की। उन्होंने भारत को शुरुआती बढ़त भी दिलाई लेकिन टीम के अन्य सदस्य इस बढ़त का फायदा नहीं उठा सके। अंत में भारतीय टीम बहरेन से पिछड़ गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

बहरीन के खिलाड़ियों ने दौड़ 3:11:89 मिनट में दौड़ पूरी की। वहीं भारतीय टीम ने ये दूरी 3:15:71 मिनट में तय की। स्पर्धा का कांस्य पदक कजाखस्तान  के नाम रहा। उनके खिलाड़ियों ने 3:19:52 मिनट में रेस पूरी की।मिक्स्ड रिले में रजत पदक के साथ भारत के मौजूदा एशियाई खेलों में पदकों की संख्या 50 हो गई है। भारत के नाम 18वें एशियाई खेलों में 9 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य पदक हो गए हैं। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर काबिज हो गया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS