खेल
एशियन गेम्स : मनजीत सिंह ने 800 मीटर में जीता गोल्ड, जॉनसन ने सिल्वर
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 7:09:51 PM जालन्धर। एशियन गेम्स की 800 मीटर दौड़ में भारत के हिस्से में दो मैडल आए हैं। भारतीय दौड़ाक मनजीत सिंह ने आखिरी 25 मीटर में गजब का फर्राटा लगाया और चार एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।
जॉनसन ने भी अंतिम मीटर में तेजी दिखाई और फोटो फिनिश में रजत पदक ले उड़े। हरियाणा के मंजीत ने एक मिनट 46.15 सेकेंड का समय लिया जबकि जॉनसन ने एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय लिया। बहरीन के अबुबकर अदल्ला एक मिनट 46.38 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे।