ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
भारतीय हॉकी की टीम ने श्रीलंका को 20-0 से दी करारी हार
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 6:37:13 PM
भारतीय हॉकी की टीम ने श्रीलंका को 20-0 से दी करारी हार

जालन्धर। भारतीय मैंस हॉकी टीम ने श्रीलंका को 20-0 से पीटकर पांचवीं जीत हासिल कर ली है। गत चैम्पियन भारत ने 18वें एशियाई खेलों की पुरूष हॉकी प्रतियोगिता में गोलों की बरसात करने का अपना सिलसिला जारी रखते हुए असहाय श्रीलंका को पूल ए के मुकाबले में मंगलवार को 20-0 के बड़े अंतर से हराया। भारत की यह पांचवीं जीत है। और वह 15 अंकों के साथ पूल में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत का वीरवार को होने वाले सैमीफाइनल में पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से मुकाबला होगा जो पाकिस्तान और मलेशिया में से कोई हो सकती है।

भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0, दूसरे मैच में हांगकांग को 26-0, तीसरे मैच में जापान को 8-0, चौथे मैच में कोरिया को 5-3 से पीटा।  भारत ने अब तक पांच मैचों में कुल 76 गोल दागे हैं और उसके खिलाफ केवल तीन गोल हुये हैं। श्रीलंका से किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं थी और देखना सिर्फ यही था कि भारत इस टीम को कितने अंतर से हराता है।

 

 

भारत की इस जीत में फारवर्ड आकाशदीप सिंह ने डबल हैट्रिक जमाते हुए छह गोल दागे। ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने तीन तीन गोल किये। ललित उपाध्याय ने दो गोल दागे जबकि विवेक प्रसाद और दिलप्रीत सिंह ने एक एक गोल किया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS