खेल
तीरंदाजी में भारत सोना से चूका, चांदी से करना पड़ा संतोष
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 2:41:34 PMनई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की पुरुष तीरंदाजी कंपाउंड टीम को भी फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और इसी के साथ ही पुरुष टीम को भी सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। बता दें कि 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में भारत की पुरुष टीम ने गोल्ड पर निशाना लगाया था।
वहीं भारतीय कंपाउंड महिला टीम को तीरंदाजी में अच्छी शुरूआत के बावजूद आखिरी समय में कुछ गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह कोरिया के खिलाफ यहां 18वें एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा के फाइनल में 228-231 से पराजित हो गई जिससे उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
बता दें कि इन खेलों में भारत का तीरंदाजी में यह पहला पदक भी है। मुस्कान किरण, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा की भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने कोरियाई टीम को कड़ी टक्कर दी और पहला सेट 59-57 से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में वह दो अंक पिछड़कर 56-58 से हार गई।