ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
भारत ने जापान को 8-0 से हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2018 1:00:52 PM
भारत ने जापान को 8-0 से हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश

नई दिल्ली। 18वें एशियाई खेलों में भारत ने जापान पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के पूल ए में 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। भारत ने हांगकांग के खिलाफ पिछले मुकाबले में 86 साल का पुराना रिकार्ड तोड़ 26-0 के स्कोर के साथ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। जापान को 8 गोल से पीटने के साथ ही भारत ने इन खेलों में तीन मैचों में 50 गोल पूरे कर लिए हैं।

अभी दो पूल मैच खेले जाने शेष हैं। भारत और कोरिया के तीन-तीन मैचों में एक समान 9-9 अंक हैं लेकिन भारत ज्यादा गोल करने के कारण अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। कोरिया ने तीन मैचों में 34 गोल किए हैं।

भारत का अगला मुकाबला रविवार को कोरिया के साथ होगा जिसमें भारत की असली परीक्षा होगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम पूल ए में शीर्ष पर रहेगी। भारत ने मैच में सातवें मिनट में गोल की शुरुआत की जब एस वी सुनील ने भारत का पहला गोल दाग दिया। दिलप्रीत सिंह ने भारत को 12वें मिनट में 2-0 से आगे कर दिया। भारत का तीसरा गोल ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। गत चैंपियन टीम आधे समय तक 3-0 से आगे थी। भारत ने दूसरे हाफ में पांच गोल दागकर आसान जीत हासिल की। 

मनदीप सिंह ने 32वें मिनट में भारत का चौथा गोल दागा। भारत को 38वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर रूपिंदर ने जापान के गोलकीपर को छकाने में कोई गलती नहीं की। भारत अब 5-0 से आगे हो गया। चौथा क्वार्टर शुरू होते ही आकाशदीप सिंह ने 46वें मिनट में भारत का छठा और विवेक प्रसाद ने 47वें मिनट में सातवां गोल कर दिया। मनदीप सिंह ने 57वें मिनट में भारत का आठवां गोल किया जिसके साथ ही भारत ने आसान जीत हासिल कर ली। दिन के अन्य मैचों में कोरिया ने इंडोनेशिया को 15-0 से और श्रीलंका ने हांगकांग को 4-1 से हराया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS