ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
एशियन गेम्स: नौकायन में भारत को मिला 5वां गोल्ड, पदक तालिका में भारत 9वें स्थान पर
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2018 9:43:18 AM
एशियन गेम्स: नौकायन में भारत को मिला 5वां गोल्ड, पदक तालिका में भारत 9वें स्थान पर

नई दिल्ली।18वें एशियाई खेलों में भारतीय रोइंग टीम ने (नौकायन) पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश, स्वर्ण सिंह और सुखमीत सिंह ने रोईंग (नौकायन) के क्वाडरपल स्कल्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत पदक इंडोनेशिया और कांस्य पदक थाईलैंड ने जीता। भारत के अब 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 12 ब्राॅन्ज मेडल आ चुके हैं।

इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने छठे दिन शुक्रवार को भारत की झोली में पहला पदक देकर अच्छी शुरुआत दी। दुष्यंत ने नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके बाद पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इस तरह 18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 21 है। 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 9 वें स्थान पर।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS