ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
भारत पुरुष कबड्डी में नहीं जीत पाया गोल्‍ड, कांस्‍य से करना पड़ा संतोष
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 7:26:00 PM
भारत पुरुष कबड्डी में नहीं जीत पाया गोल्‍ड, कांस्‍य से करना पड़ा संतोष

 जकार्ता। सात बार का चैंपियन भारत गुरुवार को यहां सेमीफाइनल में ईरान के हाथों 18-27 की हार के कारण पहली बार एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा।

 
कबड्डी को 1990 में बीजिंग में पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और तब से लेकर भारत ने सभी सात एशियाई खेलों में पुरुष कबड्डी में स्वर्ण पदक जीते थे। इस तरह से इस बार उसने इन महाद्वीपीय खेलों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया।
 
भारत को अब पाकिस्तान के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दक्षिण कोरिया ने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया। भारत ग्रुप चरण में दक्षिण कोरिया से हारने के कारण दूसरे स्थान पर रहा था।
 
एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक स्‍वर्ण पदक पर केवल भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का कब्‍जा रहा है। 1990 से 2014 तक 7 बार भारत चैंपियन रहा और 7 बार गोल्‍ड पर कब्‍जा किया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS