ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
एशियन गेम्स: भारत ने हांगकांग को 26-0 से हरा, रचा इतिहास
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2018 3:48:59 PM
एशियन गेम्स: भारत ने हांगकांग को 26-0 से हरा, रचा इतिहास

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन एक बार फिर देखने को मिला। आज हुए पूल मैच में भारत ने हांगकांग को 26-0 से हराकर इतिहास रच दिया। यह हॉकी में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 86 साल पुराने अपने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। तब 1932 ओलंपिक्स में भारत ने यूएस को 24-1 से हराया था। इसके साथ ही भारत ने अपनी पिछली सबसे बड़ी जीत के आंकड़े 17-0 को भी तोड़ दिया।
इस मैच में भारत ने शुरुआत से ही बढ़त हासिल की। बता दें कि इससे पहले टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। इस मैच में भारत के 4 खिलाड़ियों ने गोल्स की हैट ट्रिक लगाई।
पहले ही मुकाबले में भारत ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।
हांग कांग के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की और फॉरवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने दो मिनट अंदर ही पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। शानदार शरुआत के बाद भारत ने तेज हॉकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल और किए। रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और एसवी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे। मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो, जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS