ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
एशियन गेम्स में राही सरनोबत ने भारत को दिलाया चौथा गोल्ड
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2018 2:59:58 PM
एशियन गेम्स में राही सरनोबत ने भारत को दिलाया चौथा गोल्ड

नई दिल्ली। आज एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत की राही सरनोबत ने  25 मिटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था। इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला।

राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। यह राही का इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है। दक्षिण कोरिया की किम मिनजुंग तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य जीतने में सफल रहीं। भारत की ही मनु भाकेर 16 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहीं।

राही ने 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस दौरान वह फार्म में थी लेकिन बांह की चोट के कारण उन्हें करीब एक साल का लंबा ब्रेक लेना पड़ा और इससे उनकी फार्म में गिरावट आ गई। 2016 में चोट के कारण राही पूरे साल निशानेबाजी नहीं कर सकी थी। फिर दिसंबर 2016 और जनवरी 2017 में प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेना शुरू किया। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 2017 उनके लिए मिश्रित नतीजों वाला रहा।

पुरुष हॉकी में भारत ने ग्रुप मुकाबले में हांग कांग को 26-0 से मात दी और अपने पिछले रिकॉर्ड 24-1 को पीछे छोड़ा।18वें एशियाई खेलों में भारत ने अपने पदकों की कुल संख्या 11 कर ली है। 4 गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS