खेल
भारतीय टीम ने इंग्लैंड में फहराया तिरंगा, कोहली ने दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2018 12:06:49 PMनई दिल्ली। टीम इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ताज लंदन में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय टीम के सारे खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के बाद विराट ने भारतीय टीम की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।