ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
महिला हॉकी विश्व कप: भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला आज
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2018 1:36:08 PM
महिला हॉकी विश्व कप: भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली। महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आज भारत का सामना आयरलैंड से होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछली बार 40 साल पहले 1978 में मैड्रिड में हुए विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। आयरलैंड को हराना भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि आयरलैंड ने अमेरिका को 3-1 और भारत को 1-0 से हराकर पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल किया था और क्वार्टर फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई किया था।
अपने अभियान को ढर्रे पर लाने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेगी, जहां उसका सामना ‘जाइंट किलर’ आयरलैंड से होगा। आयरिश टीम को हराकर वह 44 साल बाद विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से खेला जाएगा।
भारत ने इटली को क्रॉस-ओवर मैच में हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड को हराने से भारतीय टीम दूसरी बार विश्व कप के अंतिम-4 में पहुंच जाएगी। इससे पहले भारतीय टीम 1974 में फ्रांस में हुए विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंची थी और टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थी। अर्जेंटीना के रोसारियो में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत आठवें स्थान पर रहा था।
आयरलैंड ने पिछले दो मुकाबलों में भारत को हराया है, लिहाजा उसे मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी। पूल-बी में आयरलैंड की टीम भारत और अमेरिका जैसी टीमों के रहते शीर्ष रही थी। आयरलैंड ने यहां पूल चरण में हराने से पहले भारत को पिछले साल जोहानिसबर्ग में हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में 2-1 से शिकस्त दी थी। दुनिया की 16वें नंबर की टीम आयरलैंड ने अमेरिका को 3-1 और भारत को 1-0 से हराकर पहले ही इतिहास रच दिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS