ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
राहुल गांधी के फैन हुए सचिन तेंदुलकर के बेस्टफ्रेंड, बोले- क्या शानदार पारी खेली
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2018 2:32:13 PM
राहुल गांधी के फैन हुए सचिन तेंदुलकर के बेस्टफ्रेंड, बोले- क्या शानदार पारी खेली

 नई दिल्ली। क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर के बेस्टफ्रेंड और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के फैन हो गए हैं। संसद में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाए जाने की चर्चा पूरे देश में हो रही है और अब इस चर्चा में विनोद कांबली भी शामिल हो गए हैं। राहुल गांधी के संसद में पीएम मोदी को गले लगाने की विनोद कांबली ने जमकर तारीफ की है। बता दें कि शुक्रवार (20 जुलाई) को लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। राहुल गांधी अपने भाषण के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी तक गए और उन्हें गले लगा लिया। 

 
2009 में राजनीति में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने राहुल गांधी और उनके इस तरह पीएम मोदी को गले लगाने की प्रशंसा की है। पूर्व इंडियन क्रिकेटर विनोद कांबली लोक भारती पार्टी के सदस्य रहे और उन्होंने विकरोली मुंबई से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, दुर्भाग्य से वह चुनाव हार गए। इसके बाद से वह सामाजिक कामों में लगे हैं, लेकिन उनकी रूचि अब भी राजनीति में बनी हुई है। इसलिए राहुल गांधी के पीएम मोदी को गले लगाने के बाद कांबली ने ट्वीट किया।
 
विनोद कांबली ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से ट्वीट किया- राहुल गांधी ने क्या शानदार पारी खेली है। राहुल गांधी आप सचमुच दिल से बोले। प्रधानमंत्री को हग करते हुए आप बेहद अच्छे लगे। आपने पूरी डिग्निटी के साथ अपना भाषण खत्म किया। 
 
बता दें कि विनोद कांबली सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं और वह अपने समर्थकों से संवाद बनाए रखते है। हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जब अपने इंटरनेशनल करियर की पहली विकेट ली थी, तब भी कांबली बहुत खुश हुए थे। अर्जुन श्रीलंका में अंडर-19 में खेल रहे थे। अर्जुन ने अपने दूसरे ही ओवर में विकेट ली थी। अंडर-19 के अपने पहले ही मैच में इस सफलता पर कांबली ने अर्जुन को टि्वटर पर बधाई दी थी और कहा था कि उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं। हालांकि, अर्जुन बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और 11 गेंदों पर शून्य रन बनाकर आउट हो गए।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS