ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
श्रीलंकाई टीम के खिलाफ महाराज का शानदार प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 277 रन पर रोका
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2018 1:04:46 PM
श्रीलंकाई टीम के खिलाफ महाराज का शानदार प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 277 रन पर रोका

नई दिल्ली। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका टीम के गेंदबाज केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 116 रन पर आठ विकेट लेन वाले तीसरे खिलाड़ी बने। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन मेजबान श्रीलंका को नौ विकेट पर 277 रन पर रोक दिया। दिन का खेल खत्म होने पर अकिला धनंजय 16 रन और रंगना हेराथ पांच रन बनाकर क्रीज पर थे। 
महाराज का यह प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इमरान खान (8/58) पहले और वेस्टइंडीज के शैनन गैब्रियल (8/62) दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका को हालांकि धनुष्का गुणातिलका (57) और दिमुथ करुणारत्ने (53) ने पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़कर ठोस शुरुआत दी थी। महाराज ने करुणारत्ने को आउट कर मेजबानों को पहला झटका दिया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS