ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
क्रोएशिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 2-1 हराकर पहली बार पहुंचा फाइनल में
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2018 9:26:21 AM
क्रोएशिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 2-1 हराकर पहली बार पहुंचा फाइनल में

नई दिल्ली। रूस में खेले जा रहे फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना क्रोएशिया के साथ हुआ। इस अहम मुकाबले में क्रोएशिया ने इंग्लैंड के सपने को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया और विश्व कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। अब फाइनल में क्रोएशिया का मुकाबला फ्रांस से साथ होगा।  

 पहले हाफ के खेल में दोनों टीमों में से इंग्लैंड को गोल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। खेल के चौथे मिनट में इंग्लैंड को फ्री किक मिला। इस मौके का फायदा उठाते हुए पांचवें ट्रिपयर ने गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचा दिया और विरोधी टीम देखती रह गई। इंग्लैंड टीम के नए डेविड बेखम ने कमाल का गोल किया और ये उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। नौवें मिनट में क्रोएशिया को कॉर्नर मिला लेकिन लुका मॉड्रिक के प्रयास को इंग्लैंड ने असफल कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड को 12वें और 14वें मिनट में कॉर्नर मिला लेकिन टीम उसका फायदा नहीं उठा पाई। इंग्लैंड को 21वें मिनट में फ्री किक मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। दोनों ही टीमों की तरफ लगातार गोल के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन किसी टीम को कोई सफलता नहीं मिली।  40 वें मिनट में इंग्लैंड को एक बार फिर से फ्रीक किक मिला लेकिन इसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिल पाया। पहले हाफ यानी 45 मिनट का खेल खत्म हो गया और इंग्लैंड ने क्रोएशिया पर 1-0 की बढ़त कायम रखी। 

पहले हाफ में 1-0 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ का खेल शुरू होते होते ही क्रोएशिया ने अटैक शुरू कर दिया। खेल के 46वें मिनट में क्रोएशिया के स्ट्राइकर रेबिक गोल करने से चूक गए। 50वें मिनट में क्रोएशिया के मारियो मांजुकिच को यलो कार्ड दिखाया गया। इंग्लैंड के डिफेंडर वॉकर को 54वें मिनट में यलो कार्ड दिखाया गया वहीं 55वें मिनट में क्रोएशिया को कॉर्नर मिला लेकिन इस टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला। लगातार कोशिश कर रहे क्रोएशिया को गोल करने का पहला मौका 68वें मिनट में मिला। इवान पेरिसिक ने गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। स्कोर बराबर होने के बाद दोनों ही टीमों की तरफ से एक बार फिर गोल करने का प्रयास तेज हो गया। 90 मिनट का खेल खत्म होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। तीन मिनट का इंजुरी टाइम भी जोड़ा गया लेकिन फैसला नहीं हो पाया। 

 90 मिनट यानी फुल टाइम का खेल खत्म होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था जिसकी वजह से 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया। खेल के 95वें मिनट में क्रोएशिया के रेबिक को यलो कार्ड का सामना करना पड़ा। खेल के 109वें मिनट और अतिरिक्त समय के 19वें मिनट में क्रोएशिया के मांजुकिच ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पेरिसिक के हैडर पर मांजुकिच ने ये गोल दागा। अतिरिक्त 30 मिनट का वक्त खत्म होने तक क्रोएशिया ने 2-1 से बढ़त कायम रखी। इसके बाद 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया जिसमें इंग्लैंड की टीम गोल करने में नाकाम रही और उसका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। 


क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना रविवार को फ्रांस से होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम के सामने होगी। तय समय में मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ था इस वजह से मैच अतिरिक्त समय में गया जहां 109वें मिनट में मारियो मारियो मांडजुकिक ने गोल कर क्रोएशिया को जीत दिलाई। इंग्लैंड ने पांचवें मिनट में ही पहला गोल कर दिया था। उसके लिए यह गोल किरैन ट्रिपियर ने फ्री किक पर किया। बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड के पास दूसरा गोल करने के कई मौके आए, लेकिन कप्तान हैरी केन, जेसे लिंगार्ड और रहीम स्टर्लिग मौकों को भुना नहीं पाए।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS