खेल
धोनी ने जन्मदिन आज, 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की बनाया रिकार्ड
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2018 12:51:49 PMनई दिल्ली । टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में धोनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरकर 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की। धोनी इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664) और राहुल द्रविड़ (509) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। यह मैच धोनी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 92वां मैच है। इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान ने 90 टेस्ट मैच और 318 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। धोनी का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले धोनी ने इंग्लैंड की धरती पर यह खास मुकाम हासिल कर लिया है।
इस फेहरिस्त में महेला जयवर्धने (652), रिकी पोंटिंग (560), शाहिद अफरीदी (524) और जैक कैलिस (519) के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि सोफिया गार्डन्स स्टेडियम उनके लिए बेहद खास है। इसी स्टेडियम पर धोनी ने अपने करियर का सबसे तेज वनडे अर्धशतक भी जड़ा था। धोनी ने 2011 में इंग्लैंड के इसी मैदान पर 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।