खेल
चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2018 3:40:46 PMनई दिल्ली। भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त होने के बाद भारत के हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में गोल दाग कर भारत को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया। खेल के 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल कर भारत के पक्ष में स्कोर 2-0 कर दिया। 30वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली। पेल्लट गोंजेलो ने शॉट लिया और गेंद भारत के गोलपोस्ट में पहुंचा दी। इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार हरमनप्रीत उसे गोल में नहीं बदल सके।
हालांकि एक मिनट बाद ही अर्जेंटीना के पेलेट ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं हो सका और भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लगातार दूसरी जीत हासिल की।