ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
फीफा विश्वकप: पहले हाफ में रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल ने मोरक्को पर बनाई 1-0 से बढ़त
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2018 6:31:08 PM
फीफा विश्वकप: पहले हाफ में रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल ने मोरक्को पर बनाई 1-0 से बढ़त

मास्को। रूस में खेले जा रहे फीफा विश्वकप के 21वें संस्करण में आज पहला मुकाबला मोरक्को और पुर्तगाल के बीच खेला जा रहा है। पुर्तगाल ने स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की बदौलत पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ही है। रोनाल्डो ने मैच के 4वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। पिछले मैच में रोनाल्डो की हैट्रिक से पुर्तगाल ने स्पेन के खिलाफ खेला अपना पहला मुकाला ड्रा पर समाप्त किया था।

 
पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो की हैट्रिक की मदद से यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल ने सोची में अपने पहले मैच में स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था। यह रोनाल्डो के करियर की 51वीं हैट्रिक थी। संयोग से टूर्नामेंट के इतिहास में भी यही 51वीं हैट्रिक थी। इससे रोनाल्डो चार विश्व कप में गोल करने वाले चौथे फुटबालर भी बने थे।
 
रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। यह अच्छा व्यक्तिगत रिकार्ड है।’’ यूरो 2016 में जीत के बावजूद पुर्तगाल को वर्तमान विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदारों में नहीं माना जा रहा है लेकिन वह मोरक्को पर जीत से अंतिम 16 में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा सकता है। 
 
पुर्तगाल के स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा ने कहा, ‘‘अगर हम दोनों टीमों की तुलना करें तो मुझे लगता है कि हम मोरक्को से मजबूत हैं लेकिन मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह हमारे लिये आसान मैच होगा। हम उन्हें कम करके नहीं आंक सकते और हमें प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना होगा। विश्व कप में प्रत्येक मैच कड़ा होता है।’’
 
दूसरा अवसर है, जब ये दोनों टीमें विश्व कप में आमने सामने हैं। इससे पहले 1986 में मोरक्को ने ग्रुप चरण में पुर्तगाल को 3-1 से हरा दिया था।
 
मोरक्को ने क्वालीफाईंग के अंतिम दौर में एक भी गोल नहीं गंवाया और 20 साल बाद में विश्व कप में जगह बनायी लेकिन ईरान के खिलाफ पहले मैच में अजीज बोहानडोज के आत्मघाती गोल से उसकी नाकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS