खेल
भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन दौरे के लिए रवाना
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2018 11:52:35 AMनई दिल्ली। कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम आज स्पेन रवाना हो गई है। कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि स्पेन दौरा युवा खिलाडिय़ों के लिये हॉकी विश्व कप टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका है और इस दौरे के जरिए टीम नए तकनीकी बदलावों को भी परख सकती है।
रानी की अगुवाई वाली टीम स्पेन के खिलाफ पांच मैच खेलेगी जिसका आगाज कल से शुरू होगा मैड्रिड में। रानी ने कहा , युवाओं ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और स्पेन में उस लय को कायम रख सके तो लंदन में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह बना सकते हैं। जुलाई में विश्व कप के बाद अगस्त में एशियाई खेल होने हैं और रानी ने कहा कि अपने खेल में नए बदलावों पर अमल करने का यह आखिरी मौका है। उसने कहा, हम आठ साल बाद विश्व कप खेल रहे हैं। सभी के लिये यह बड़ा मौका है और कइयों के लिए पहला अनुभव होगा।