ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
आईपीएल 2018: रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2018 12:20:50 PM
आईपीएल 2018: रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया

पुणे। मुंबई ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने मुंबई के सामने 170 रनों की चुनौती रखी थी जिसे मुंबई ने दो गेंद शेष रहते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 33 गेंदों में छह चौके तथा दो छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। इविन लुइस ने 43 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 44 रनों का योगादान दिया। 

 
इससे पहले, चेन्नई ने सरेश रैना की 47 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 75 रनों की पारी के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 169 रन बनाए थे। रैना के अलावा अंबाती रायुडू ने 46 रनों का योगदान दिया था। एक समय लग रहा था कि चेन्नई आराम से 180 से 190 का स्कोर छू लेगी लेकिन अंतिम चार ओवरों में उसने सिर्फ 38 रन बटोरे और तीन विकेट गंवा दिए जिससे वह 200 के करीब नहीं पहुंच सकी। रैना ने 47 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए और नाबाद रहे। रैना का सत्र का यह दूसरा अर्धशतक है।
 
चेन्नई ने अपना पहला विकेट 26 के कुल स्कोर पर शेन वॉटसन (12) के रूप में खो दिया। वॉटसन को क्रूणाल पांड्या ने मयंक मार्कंडे के हाथों कैच कराया। वॉटसन के आउट हाने के बाद रैना और रायुडू ने दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। क्रूणाल ने रायुडू को अर्धशतक से महरूम रखा और 74 के कुल स्कोर पर बैन कटिंग के हाथों कैच करा पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 35 गेंदों की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। 
 
इसके बाद रैना ने महेंद्र सिंह धोनी (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। धोनी 17।1वें ओवर में 143 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्का लगाया। धोनी मैक्लेघन का शिकार बने। इसके एक गेंद बाद ही मैक्लेनेघन ने ड्वायन ब्रावो (0) को भी मार्कंडे के हाथों कैच आउट करा दिया। सैम बिलिंग्स ने तीन रन बनाए। उनके रूप में चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट खोया। मुंबई के लिए मैक्लेघन ने 26 रन देकर दो विकेट, क्रूणाल ने 32 रन देकर दो सफलताएं हासिल की। हार्दिक पांड्या के हिस्से एक विकेट आया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS