ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: निशानेबाजी में तेजस्विनी ने सोना और अंजुम ने जीता चांदी
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2018 11:09:19 AM
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: निशानेबाजी में तेजस्विनी ने सोना और अंजुम ने जीता चांदी

गोल्ड कोस्ट। ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में नौंवे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है। आज भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में खेलों का नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि अंजुम मुद्गल को रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। तेजस्विनी ने भारत के लिये यह 15वां गोल्ड मेडल जीता है इसके साथ ही कुल पदकों की संख्या अब 33 हो गयी है।

 

 

तेजस्विनी ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड बनाते हुए फाइनल में 457-9 स्कोर किया जबकि मुद्गल का स्कोर 455-7 रहा। स्काटलैंड का सियोनेड मैकिनटोष को कांस्य पदक मिला। तेजस्विनी का यह सातवां राष्ट्रमंडल पदक है जिसने 2006 में दो स्वर्ण जीते थे। इससे पहले 2010 में दो रजत और एक कांस्य जीता था जबकि मौजूदा खेलों में कल 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत पदक जीता।

 

इसके पहले  कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारतीय पहलवानों के नाम रहा।  भारत ने 8वें दिन कुश्ती में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किये। खेल का 8वां  दिन खत्म होने तक भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 63 गोल्ड के साथ शीर्ष पर, जबकि इंग्लैंड 28 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। आज खेल के नौंवे दिन भारत को अभी भी मुक्केबाजों से मेडल जीतने की आस रहेगी। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS