ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 5:51:48 PM
भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

 नई दिल्ली। वनडे में महिला टीम की कप्तान मिताली राज के नाबाद 74 रन, दीप्ति शर्मा के नाबाद 54 और स्मृति मंधाना 53 रनों की मदद से महिला टीम इंडिया ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। मेहमान इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 201 रन का सम्मानजक स्कोर बनाया, जिसे भारत ने 45.2 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया।

 
इस मैच में मिताली राज ने बल्लेबाजी का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब तक सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली दुनिया की महिला खिलाड़ी तो बन ही चुकी हैं। इस मैच में उन्होंने अपने करियर की 50वीं हाफ सेंचुरी बनाई। महिला क्रिकेट में अब तक कोई भी खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाई है।
 
सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी बनाने वाली खिलाड़ी
खिलाड़ी               देश              मैच     50
मिताली राज         भारत            194     50
सीएम एडवर्ड्स    इंग्लैंड            191    46
बीजे क्लार्क         ऑस्ट्रेलिया       118    30
केएल रोल्टन       ऑस्ट्रेलिया       141    33
 
मिताली ने 124 गेंदों में नौ चौकों की बदौलत नाबाद 74 रन बनाए। मिताली का वनडे में यह 50वां अर्धशतक है। वहीं मंधाना ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 67 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 53 रन बनाए। उन्होंने अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक जमाया। इसके साथ ही उन्होंने इस साल वनडे में 500 रन पूरे कर लिए।
 
इससे पहले मिताली राज ने महिला क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उतरते ही मिताली राज ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम के साथ जोड़ लिया था। वह महिला क्रिकेट में पहले खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने 192 वनडे मैच खेले हैं। अब तक वह 194 मैच खेल चुकी हैं। विश्व क्रिकेट इतने मैच अब तक कोई महिला नहीं खेल पाई है. 35 वर्षीय मिताली राज ने अपना पहला वनडे मैच 26 जून 1999 को खेला था।
 
मिताली अब तक इतने मैचों में 6295 रन बना चुकी हैं। इनमें 6 शतक और 49 अर्धशतक हैं। इसके अलावा वह 10 टेस्ट मैच और 72 टी20 मैच खेल चुकी हैं। उनसे पहले सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड चारलोट एडवर्ड्स के नाम था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS