खेल
आईपीएल 2018 : मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 5:28:46 PMहैदराबाद। आईपीएल 2018 के मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से मुकाबला अब से कुछ घंटों बाद होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराने वाले सनराइजर्स की कोशिश आज तीन बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी। मुंबई इंडियंस मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने सनराइजर्स हैदराबाद की ज़बरदस्त गेंदबाजी का सामना करने की कठिन चुनौती रहेगी। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली हैदराबाद सनराइजर्स ने पहले मैच में राजस्थान रायल्स को नौ विकेट से हराया था जबकि मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का मुँह देखना पड़ा था।
मुंबई इंडियंस के पास क्रिकेट के सितारों की कमी नहीं है और आम तौर पर लीग में उनकी धीमी शुरूआत का इतिहास रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि उनके बल्लेबाज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करें।