खेल
हीना ने साधा सोने पर निशाना
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2018 4:11:57 PMगोल्ड कोस्ट। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की निशानेबाज हीना सिद्धू ने आज सोना पर निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। 28 साल की हीना के लिए यह गोल्ड कोस्ट खेलों में दूसरा पदक है। इससे एक दिन पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। हीना का राष्ट्रमंडल खेलों में यह कुल चौथा पदक भी है।
हीना आस्ट्रेलिया की एलीना गालियाबोविच से तीन अंक आगे रहीं जिन्हें 35 अंकों के साथ रजत पदक मिला। मलेशिया की आलिया सजाना अजाही ने 26 अंकों के साथ कांस्य जीता।