खेल
साल में 4 सुपर सीरीज जीतने वाले श्रीकांत को मिला बड़ा सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 7:22:19 PM नई दिल्ली। एक साल में 4 सुपर सीरीज खिताब जीतकर चर्चा में आए बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को ईएसपीएन खेल पुरस्कारों में बड़ा सम्मान मिला है। दरअसल श्रीकांत को पुरुष वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। वहीं, पुलेला गोपीचंद को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया है। बता दें कि श्रीकांत एक साल में 4 सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं।
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- महिला चुना गया। उन्होंने इस दौरान इंडियन और कोरियाई ओपर सुपर सीरीज खिताब जीते। अन्य विजेताओं में भारतीय राष्ट्रीय महिला हाकी टीम भी शामिल है जिसे 13 वर्षों में अपने पहले एशिया कप जीतने के लिए वर्ष की टीम चुना गया। कुल 11 वर्गों में पुरस्कार दिए गए। इनका चयन 14 सदस्यीय ज्यूरी ने किया था जिसमें अभिनव बिंद्रा, सोमदेव देववर्मन, बाईचुंग भूटिया, जगबीर सिंह, रोहित बृजनाथ, वेंकेटेश देवराजन, निशा मिलेट, अपर्णा पोपट, जगदीश कालीरमण, मनीषा मल्होत्रा अंजू बाबी जॉर्ज आदि शामिल थे।