ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
राष्ट्रपति ने धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 7:06:36 PM
राष्ट्रपति ने धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया

  नई दिल्ली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह सम्मान दिया। उनके साथ साथ बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी को भी पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। धोनी ने ये सम्मान लेफ्टिनेंट कर्नल की ड्रेस में ही लिया।

 
जैसा कि हम जानते हैं कि धोनी को सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी हुई है। फौज का हिस्सा बनने के बाद धोनी को वो सारी सुविधाएं मिलेंगी जो सेना के एक जवान को मिलती हैं। 1983 में चैंपियन बनने के बाद 28 साल बाद टीम इंडिया धोनी के नेतृत्व में 2 अप्रैल 2011 को खिताब जीतने में कामयाब रही. संयोग से राष्ट्रपति भवन में धोनी को ये सम्मान इसी दिन दिया गया।
 
इससे पहले धोनी को पद्मश्री मिल चुका है. महेंद्र सिंह धोनी और पंकज आडवाणी के अलावा उन दूसरी हस्तियों को भी पद्म सम्मान दिए गए, जो पहले आयोजित सम्मान समारोह में ये पुरस्कार नहीं ले पाए थे। इस समारोह में फिल्म अभिनेता मनोज जोशी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS