खेल
सहवाग ने अजब-गजब डांस शेयर कर क्रिस गेल को दे दिया यह पंजाबी नाम
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 2:53:07 PM नई दिल्ली। अपने ट्विटस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके मजाकिया ट्वीट का शिकार विंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हुए हैं। गेल ने हाल ही में पंजाबी डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था, जिसे देख सहवाग ने अपने अंदाज में उन्हें जवाब दिया।
सहवाग ने ट्विटर पर गेल को टैग करते हुए एक पोस्ट डाला जिसमें एक व्यक्ति फनी अंदाज में डांस करता दिख रहा है। सहवाग ने वीडियो शेयर करने के साथ-साथ गेल को पंजाबी नाम भी दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- क्रिस गेल उर्फ क्रिसनप्रीत गिल। सहवाग ने इस ट्विट के जरिए गेल के पंजाबी डांस पर मजे लिए तो वहीं फैंस ने भी तरह-तरह के कमेंट्स किए।