खेल
बॉल टेंपिरंग मामला : कप्तान स्मिथ और वार्नर की सजा सही : सचिन
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2018 11:27:46 AMनई दिल्ली। बॉल टेंपरिंग मामले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का मामना है कि केपटाउन में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सही फैसला किया है। स्मिथ और वार्नर के आईपीएल में खेलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जबकि युवा सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
सचिन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, क्रिकेट को भद्रजनों के खेल के रूप में जाना जाता है। यह एक एेसा खेल है जिसके बारे में मेरा मानना है कि इसे पाक साफ तरीके से खेलना चाहिए। जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए यह फैसला सही है। खेल जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण है कि आप किस तरह जीतते हो।
गौरतलब है कि सचिन भी एक बार बॉल टेम्परिंग विवाद में फंस चुके हैं और उन्हें सजा भी हुई थी। नवंबर 2001 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट के दौरान सचिन पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा था और हालांकि उनपर लगा एक टेस्ट का बैन बाद में हटा लिया गया था।